ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / bihar / पटना हाईकोर्ट में नए साल से फिजिकल सुनवाई, 4 जनवरी से 23 कोर्ट...

पटना हाईकोर्ट में नए साल से फिजिकल सुनवाई, 4 जनवरी से 23 कोर्ट रूम में होगी सुनवाई

24-Dec-2020 07:12 AM

PATNA : कोरोना महामारी के दौर में पटना हाईकोर्ट वर्चुअल तरीके से काम कर रहा था, लेकिन अब अरसे बाद पटना हाईकोर्ट में फिजिकल सुनवाई की शुरुआत होने जा रही है। नए साल में 4 जनवरी से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के साथ पटना हाईकोर्ट में फिजिकल सुनवाई शुरू होगी। पटना हाईकोर्ट प्रशासन ने इस संबंध में वकील संघों को जानकारी दे दी है। क्रिसमस की छुट्टियों के बाद हाईकोर्ट अपने पुराने पैटर्न पर काम करना शुरू कर देगा। 


फिजिकल सुनवाई के लिए पटना हाई कोर्ट के 23 कोर्ट रूम को तैयार कर लिया गया है। कोर्ट रूम में केवल वैसे वकीलों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी जिनका केस सुनवाई के लिए लिस्टेड होगा। पटना हाईकोर्ट के तीनों वकील संघों की समन्वय समिति के अध्यक्ष और वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने का है कि हाईकोर्ट प्रशासन ने फिजिकल सुनवाई के लिए वकील संघों को जानकारी दे दी है। वकील संघ हाईकोर्ट की निगरानी में राज्य के सभी सिविल कोर्ट में पूरी तरह से न्यायिक कार्य शुरू करने की मांग हाईकोर्ट प्रशासन से कर रहा है। मौजूदा समय में सिविल कोर्ट में दीवानी मामलों की सुनवाई नहीं हो पा रही है केवल फौजदारी मुकदमों पर ही सुनवाई हो पा रही है। 


आपको बता दें कि होली के बाद से कोरोना के कारण फिजिकल सुनवाई को बंद कर दिया गया था और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट काम कर रहा था। माना जा रहा है कि क्रिसमस की छुट्टियों के बाद जब हाईकोर्ट में फिजिकल सुनवाई शुरू होगी तो लगभग 5000 जमानत के मामलों पर कोर्ट सुनवाई करेगा। इनमें से ज्यादातर मामले ऐसे हैं जो निचली अदालत से जमानत रिजेक्ट होने के बाद पटना हाईकोर्ट पहुंचे हैं लेकिन अब तक कोरोना काल में किसी भी जमानत याचिका पर इस साल सुनवाई नहीं हो सकी है। कोर्ट खुलने के बाद इन याचिकाओं पर सुनवाई शुरू होगी।