ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Bihar News: शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो किशोरों की मौत, गांव में पसरा मातम

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दम घुट कर दो किशोरों की मौत हो गई। घटना बेतिया के श्रीनगर थाना क्षेत्र के बगही बघम्बरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में शुक्रवार की।

12-Sep-2025 01:41 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दम घुट कर दो किशोरों की मौत हो गई। घटना बेतिया के श्रीनगर थाना क्षेत्र के बगही बघम्बरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में शुक्रवार की। बताया जा रहा है कि शकील मियां के घर बिजली का काम करने पहुंचे दो किशोरों की शौचालय की टंकी में मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। 


जानकारी के मुताबिक, बिजली मिस्त्री सरफराज मियां अपने साथियों के साथ शकील मियां के घर पर बिजली का काम करने पहुंचे थे। इसी दौरान वह कुछ सामान लेने के लिए बथानी चौक चले गए। वापस लौटने पर देखा कि दोनों किशोर शौचालय की टंकी में गिरे पड़े हैं और उनकी मौत हो चुकी है। घर में शौचालय की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा था। 


वहीं, टंकी के अंदर बोरे में धान रखे गए थे। काम के दौरान टंकी से धान निकालने की बात कही गई थी। दोनों किशोर जब टंकी के अंदर गए तो बाहर नहीं निकल पाए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान बघमंबरपुर निवासी हमीद मियां के 17 वर्षीय पुत्र तबरेज मियां और रुदल राम के 16 वर्षीय पुत्र शिव राम के रूप में की गई है। 


घटना की जानकारी मिलते ही श्रीनगर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते किशोरों को बाहर निकाला जाता तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है और परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस द्वारा जांच जारी है। साथ ही पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्चों को टंकी से धान निकालने के लिए किसने कहा था।