ब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना पटना में रहस्यमयी ढंग से गायब युवक, घर में कहा था 'चाय पीकर आता हूं' लेकिन वापस नहीं लौटा; परिजनों ने सड़क जाम कर जताई चिंता मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड?

बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर में 2027 तक नया हवाई अड्डा तैयार हो जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने टेंडर जारी कर इस परियोजना की शुरुआत कर दी है। यह हवाई अड्डा छोटे 19 सीटर विमान संचालन के लिए विकसित किया जा रहा है।

11-Mar-2026 05:32 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार में हवाई सेवा को और अधिक विकसित करने की दिशा में अगले साल यानी 2027 तक एक और हवाई अड्डा तैयार हो जाएगा। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने टेंडर निकाल दिया है। यह हवाई अड्डा भारत-नेपाल सीमा पर स्थित पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर में बनाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि प्रोजेक्ट शुरू होने के 11 महीने के भीतर इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए।


एयरपोर्ट निर्माण के लिए एएआई ने लगभग 38.64 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। इसमें टर्मिनल बिल्डिंग, फायर स्टेशन, एटीसी टावर और अन्य बुनियादी ढांचा शामिल है। हालांकि, वाल्मीकिनगर में पहले से ही हवाई अड्डा मौजूद है, लेकिन वर्तमान में यह चालू स्थिति में नहीं है। अब सरकार इस एयरपोर्ट को चालू करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है ताकि छोटे विमान परिचालन शुरू किया जा सके।


वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट से उड़ानें छोटे विमान के लिए

वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट को कोड-2 बी विमान संचालन के लिए विकसित किया जा रहा है। इसका मतलब है कि यहां से 19 सीटर छोटे विमान उड़ान भर सकेंगे। इससे टाइगर रिजर्व और चंपारण क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उत्तर बिहार के यात्रियों को देश के विभिन्न हिस्सों में सीधी उड़ान का विकल्प मिलेगा। नेपाल सीमा के पास होने के कारण पड़ोसी देश के सीमावर्ती लोग भी इस हवाई अड्डे का इस्तेमाल कर सकेंगे।


बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत बनाना है।


एयरपोर्ट का विस्तार

वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे के विस्तार की प्रक्रिया भी जारी है। एएआई ने पिछले साल स्थानीय प्रशासन को इसका प्रस्ताव दिया था। इसके बाद बगहा-2 अंचल के सीओ वसीम अकरम ने क्षेत्र का मुआयना किया और 12 एकड़ जमीन का चयन किया। हालांकि, जमीन अधिग्रहण में कुछ व्यावहारिक समस्याएं सामने आई हैं। इन्हें जल्द हल करने की कोशिश की जा रही है। पिछले महीने एसडीएम चांदनी कुमारी ने क्षेत्र का दौरा कर भूमि अधिग्रहण में आने वाली अड़चनों को दूर करने के दिशा-निर्देश दिए।


सूत्रों के अनुसार, वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए सशस्त्र सीमा बल (BSF) के ठाढ़ी बीओपी को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है। इससे हवाई अड्डे के रनवे और अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण आसानी से किया जा सकेगा।


बिहार में एयरपोर्ट का नेटवर्क

वर्तमान में बिहार में पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया में हवाई अड्डा हैं। राज्य सरकार अब 10 से ज्यादा शहरों में छोटे एयरपोर्ट चालू करने की योजना पर काम कर रही है। इनमें मुजफ्फरपुर, भागलपुर, वीरपुर और वाल्मीकिनगर शामिल हैं। पुराने एयरपोर्ट को पुनर्विकसित कर वहां से छोटे 19 सीटर विमान चलाने की योजना है। ये सभी हवाई अड्डे यूडीएएन योजना के तहत विकसित किए जा रहे हैं।