ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट विकास के लिए 38.64 करोड़ का टेंडर जारी, पश्चिम चंपारण में हवाई संपर्क होगा मजबूत, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विकास और अपग्रेडेशन के लिए 38.64 करोड़ रुपये की लागत वाला ईपीसी मोड टेंडर जारी किया। परियोजना में टर्मिनल, एटीसी टावर और फायर स्टेशन का निर्माण शामिल है।

10-Mar-2026 05:43 PM

By First Bihar

PATNA: वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विकास के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने 38.64 करोड़ रुपये की लागत वाले ईपीसी मोड टेंडर जारी कर एयरपोर्ट के आधुनिककरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परियोजना में टर्मिनल भवन, एटीसी टावर, फायर स्टेशन और अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण शामिल होगा, जिससे उत्तर बिहार और सीमावर्ती क्षेत्रों में हवाई संपर्क मजबूत होगा। 


बिहार के डिप्टी सीएम एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विकास और उन्नयन यानि अपग्रेडेशन के लिए ईपीसी मोड पर ई-टेंडर जारी किया है। यह टेंडर मौजूदा एयरपोर्ट को कोड-2बी श्रेणी के विमानों के संचालन के अनुरूप विकसित करने के लिए जारी किया गया है। परियोजना की अनुमानित लागत 38.64 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। निर्माण कार्य की अवधि 11 महीने तय की गई है। 


एएआई द्वारा जारी टेंडर के अनुसार परियोजना के तहत प्री-फैब्रिकेटेड स्टील स्ट्रक्चर टर्मिनल भवन, प्री-इंजीनियर्ड एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर, प्री-इंजीनियर्ड फायर स्टेशन तथा अन्य संबंधित बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत बनाना है। 


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हवाई संपर्क और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। अभी हाल में ही मुजफ्फरपुर में निर्माणाधीन हवाईअड्डे के रनवे के निर्माण के लिए भी 43 करोड़ 13 लाख रुपये की टेंडर जारी किया गया है। और अब एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा वाल्मिकी नगर एयरपोर्ट के विकास और उन्नयन के लिए टेंडर जारी किया गया है।


उन्होंने कहा-वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विकास से बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज समेत उत्तर बिहार और सीमावर्ती क्षेत्रों में हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए ये बड़ा कदम है। इससे क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।