Bihar Bhumi: बेतिया राज की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 74 नए लोगों को नोटिस जारी Bihar Bhumi: बेतिया राज की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 74 नए लोगों को नोटिस जारी राज्यसभा का चुनावी रण: पावर स्टार पवन सिंह को लेकर कयास तेज, BJP चीफ नितिन नबीन से मुलाकात के बाद क्या बोले? राज्यसभा का चुनावी रण: पावर स्टार पवन सिंह को लेकर कयास तेज, BJP चीफ नितिन नबीन से मुलाकात के बाद क्या बोले? थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड: बरामद आभूषण को कोर्ट आदेश पर पुलिस ने मंदिर प्रबंधन को सौंपा Bihar Crime: इश्क में अड़चन, फिर भी रोमांच! घर से भागे GF-BF, परिवारों की चालाकी ने किया चौंकाने वाला काम Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 साल के लड़के को लगी दो गोलियां Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 साल के लड़के को लगी दो गोलियां Rashmika Vijay Wedding: शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, उदयपुर में लिए सात फेरे Rashmika Vijay Wedding: शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, उदयपुर में लिए सात फेरे
26-Feb-2026 02:31 PM
By FIRST BIHAR
Valmiki Tiger Reserve: होली पर्व को देखते हुए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) प्रशासन ने मोतिहारी जिले के सभी वनक्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षा के मद्देनजर वनक्षेत्र अधिकारियों, वनपालों, वनरक्षियों समेत सभी वनकर्मियों की छुट्टियां 26 फरवरी से 5 मार्च तक रद्द कर दी गई हैं।
वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक गौरव ओझा ने बताया कि होली के दौरान अंतरराष्ट्रीय शिकारी और तस्करों की संभावित घुसपैठ को देखते हुए सभी रेंज अधिकारियों को पेट्रोलिंग तेज करने का निर्देश दिया गया है। पर्व के दौरान जंगली जानवरों और पक्षियों के शिकार की आशंका को गंभीरता से लेते हुए विशेष तैयारी की गई है।
वन प्रमंडल दो के डीएफओ विकास अहलावत और वन प्रमंडल एक के डीएफओ शिखर प्रधान के नेतृत्व में विशेष उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। नेपाल और यूपी बॉर्डर से सटे अतिसंवेदनशील वनक्षेत्रों में एसएसबी और जिला पुलिस के साथ संयुक्त गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।
निदेशक ने बताया कि वाल्मीकिनगर, मदनपुर, मंगुराहा और गोवर्धना वनक्षेत्र नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे और खुले क्षेत्र हैं, जहां शिकारियों और तस्करों की घुसपैठ की आशंका बनी रहती है। इसको लेकर अधिकारियों से लेकर फील्ड स्टाफ तक को पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
होली के दौरान गठित उड़नदस्ता टीम जंगल से सटे गांवों और शहरों के हाट-बाजारों में सादे लिबास में तैनात रहकर जंगली जानवरों और पक्षियों के शिकार तथा मांस की बिक्री पर विशेष नजर रखेगी। वीटीआर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जंगली जानवरों या पक्षियों के मांस के साथ पकड़े जाने पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।