ब्रेकिंग न्यूज़

Airline Ticket Refund Policy: फ्लाइट टिकट कैंसिलेशन के नियम बदले, इस दिन से लागू होंगे नए बदलाव; जानिए.. Airline Ticket Refund Policy: फ्लाइट टिकट कैंसिलेशन के नियम बदले, इस दिन से लागू होंगे नए बदलाव; जानिए.. होली पर बिहार आने की मारामारी: ट्रेनों में 300 तक वेटिंग, दिल्ली-मुंबई से हवाई किराया छू रहा आसमान; बस सेवा बनी सहारा होली पर बिहार आने की मारामारी: ट्रेनों में 300 तक वेटिंग, दिल्ली-मुंबई से हवाई किराया छू रहा आसमान; बस सेवा बनी सहारा CBSE New Language Policy: अब स्टूडेंट्स को क्लास 6 से पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, CBSE का बड़ा फैसला CBSE New Language Policy: अब स्टूडेंट्स को क्लास 6 से पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, CBSE का बड़ा फैसला Rashmika Vijay Wedding Pic: सात जन्मों के बंधन में बंधे रश्मिका और विजय देवरकोंडा, कपल ने शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; देखिए.. Rashmika Vijay Wedding Pic: सात जन्मों के बंधन में बंधे रश्मिका और विजय देवरकोंडा, कपल ने शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; देखिए.. चर्चा में बिहार की अनोखी शादी: बारात में 35 बैलगाड़ियों का काफिला, भोजपुरी गानों पर थिरके बाराती IAS Success Story: पिता को खोने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, बिना कोचिंग किए IAS अधिकारी बनी बिहार की यह बेटी

Bihar School News: घूमाने नहीं ले गए मास्टर साहब तो नाराज छात्रों ने कर दिया भारी बवाल, सरकारी स्कूल में की जमकर तोड़फोड़

Bihar School News: बेतिया में छात्रों ने मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना में वंचित किए जाने को लेकर हंगामा किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाते हुए छात्रों ने तोड़फोड़ की, मामले की जांच के लिए आवेदन वरीय अधिकारियों को भेजा गया।

Bihar School News

26-Feb-2026 06:26 PM

By FIRST BIHAR

Bihar School News: बेतिया के बैरिया प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, पखनाहा बाजार में छात्रों ने बुधवार को हंगामा किया। छात्रों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर कुमार पर आरोप लगाया कि 22 फरवरी को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत स्कूल से 40 छात्राओं और शिक्षकों को वाल्मीकि नगर भ्रमण पर ले जाया गया, जबकि कई छात्राओं को इस योजना से वंचित कर दिया गया। 


इसी बात को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और विद्यालय परिसर में तोड़फोड़ की घटना हुई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने बताया कि वे उस दिन अवकाश पर थे और विद्यालय का प्रभार अखिलेश्वर कुमार के पास था। स्कूल में कक्षा 1 से 8 तक कुल 826 छात्राएं नामांकित हैं और 19 शिक्षक कार्यरत हैं। 


प्रधानाध्यापक ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ शिक्षक वर्ग 8 के छात्रों को उकसाकर इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं। इस संबंध में 25 फरवरी को अखिलेश्वर कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है। 


वहीं कुछ छात्रों का कहना है कि हंगामा प्रभारी प्रधानाध्यापक को बदनाम करने और उन्हें निशाना बनाने के लिए किया गया। फिलहाल, मामले की शिकायत वरीय अधिकारियों को भेज दी गई है और जांच का इंतजार किया जा रहा है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया