ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

रक्सौल स्टेशन पर CBI की बड़ी कार्रवाई: वाणिज्य अधीक्षक और क्लर्क घूस लेते गिरफ्तार

रक्सौल रेलवे स्टेशन पर CBI की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ क्लर्क को पकड़ा। समस्तीपुर से वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद की गिरफ्तारी। पहले भी इन अधिकारियों पर चाइनीज सिगरेट घोटाले में उठ चुके हैं सवाल। जानें पूरी खबर।

22-Jul-2025 08:55 PM

By First Bihar

RAXAUL: रक्सौल रेलवे स्टेशन पर सीबीआइ ने रेड की। इस छापेमारी में रक्सौल जंक्शन के वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद एवं पार्सल बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार को गिरफ्तार किया है।


बताया जाता है कि पार्सल बुकिंग में हेरफेर करने के लिए वाणिज्य अधीक्षक ने 90 हजार रुपया की डिमांड किया था। उस पैसे में से 20 हजार रुपया पार्सल बुकिंग क्लर्क वीरेश कुमार के ले रहा था। उसी दौरान पहले से जाल बिछाई सीबीआई की टीम ने वीरेश को गिरफ़्तार कर लिया है। 


पूछताछ में वीरेश ने बताया की ये पैसा वाणिज्य अधीक्षक के कहने से ले रहा था। उस दौरान  वाणिज्य अधीक्षक समस्तीपुर में गए थे। सीबीआई की टीम ने समस्तीपुर से वाणिज्य अधीक्षक माणिक चंद को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई के टीम में 7 अधिकारी शामिल जिसमे महिला डीएसपी भी शामिल है।


बता दें कि छह माह पूर्व इन्ही लोगों ने कॉस्मेटिक समान के नाम पर चाइनीज सिगरेट की बुकिंग किया था । जिसे रक्सौल कस्टम ने कड़ी मश्क्कत के बाद चाइनीज सिगरेट को जप्त किया था। लेकिन पार्सल के अधिकारियों पर करवाई कुछ नही हुआ था।


पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट