सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
10-Feb-2025 04:18 PM
By First Bihar
Road Accident: पश्चिम चंपारण के बेतिया में कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में एक महिला की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना के बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना जिले के लौरिया बेतिया एनएच मुख्य पथ स्थित एनएच 727 मुन्ना मोटानी मंदीर के समीप सोमवार की है।
मृतका की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के मरिया गांव निवासी सत्या मियां की 35 वर्षीय पत्नी रंभा खातून के रूप में की गई है। घायलों में जोगापट्टी थाना क्षेत्र के विश्वनाथ प्रसाद के पुत्र विक्रम प्रसाद, मनीर खां के पुत्र मुन्ना खा, अमेठिया गांव निवासी रामजी शर्मा की पत्नी संध्या देवी, शंभू शर्मा की पत्नी प्रतिमा देवी शामिल है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, ऑटो सवार लोग शनिचरी से लौरिया के तरफ जा रहे थे। वहीं विपरीत दिशा से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए लौरिया पीएचसी ले गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया है। घायलों में दो की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया