ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Bihar News : न्याय के लिए नेता के पास पहुंची महिला के साथ दुष्कर्म, वीडियो बना पति को दिखाया

Bihar News : पश्चिम चंपारण के धनहा से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, जहाँ स्थानीय नेता ने एक महिला का दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया और उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। यह सिलसिला लम्बे समय तक चला.

08-Mar-2025 10:11 AM

By First Bihar

Bihar News : बिहार के पश्चिमी चंपारण के थाना क्षेत्र धनहा से एक दुखद घटना सामने आई है। जहाँ एक महिला ने वहीं के स्थानीय नेता पर बलात्कार का आरोप लगाया है और इस मामले में अब थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।


महिला का आरोप है कि वह कुछ समय पहले उसके पिता और चाचा के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसे सुलझाने के लिए वह वहीं के एक स्थानीय नेता के पास गई थी। जिसने महिला को अगले दिन आवेदन के साथ बुलाया।


अगले दिन महिला अकेले नेता के ठिकाने पर पहुंची, जहाँ उसे पानी दिया गया जिसमें कुछ नशीले पदार्थ मिलाए गए थे। पानी पीते ही महिला अपनी सुधबुध खो बैठी। इसके बाद उसके साथ ना सिर्फ बलात्कार किया गया बल्कि वीडियो भी बना लिया गया।


वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देकर नेता ने कई दफा महिला का शारीरिक शोषण किया गया. जब महिला गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया गया. इन मामलों की जानकारी जब पीड़ितों के परिजनों को मिली तो उन्होंने समाज में बदनामी के डर से उसकी शादी किसी अन्य लड़के संग करवा दी. नेता यहाँ भी नहीं माना और उसने महिला के पति को जाकर वह बनाया गया वीडियो दिखला दिया.


जिसके बाद महिला के पति ने उसे छोड़ दिया. मामला जब उजागर हुआ तो वहां के स्थानीय लोग हैरत में पड़ गए. कि कैसे एक दरिंदा उनके बीच साफ सुथरी छवि लिए, अपना असल चेहरा छिपाए अब तक उनका हितैषी होने का ढोंग कर रहा था. मामले को थाने में दर्ज करने के बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गई है. देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या कार्यवाई की जाती है.