ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट

नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

बेतिया के नरकटियागंज क्षेत्र में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद पति समेत ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

15-Mar-2026 09:29 PM

By First Bihar

DESK: नरकटियागंज अनुमंडल क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक 26 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने इसे दहेज हत्या बताते हुए ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं घटना के बाद से पति समेत ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।


मामला शिकारपुर थाना क्षेत्र के अजुआ गांव का है। यहां नसरुल नेशा उर्फ राबड़ा खातून (26) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर शिकारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।


मृतका के पिता इसराइल मियां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक और नकद रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों का कहना है कि मृतका के गले और शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है। घटना के बाद से मृतका का पति रहमान मियां सहित ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हैं। इधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।