ब्रेकिंग न्यूज़

होली पर बिहार आने की मारामारी: ट्रेनों में 300 तक वेटिंग, दिल्ली-मुंबई से हवाई किराया छू रहा आसमान; बस सेवा बनी सहारा होली पर बिहार आने की मारामारी: ट्रेनों में 300 तक वेटिंग, दिल्ली-मुंबई से हवाई किराया छू रहा आसमान; बस सेवा बनी सहारा CBSE New Language Policy: अब स्टूडेंट्स को क्लास 6 से पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, CBSE का बड़ा फैसला CBSE New Language Policy: अब स्टूडेंट्स को क्लास 6 से पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, CBSE का बड़ा फैसला Rashmika Vijay Wedding Pic: सात जन्मों के बंधन में बंधे रश्मिका और विजय देवरकोंडा, कपल ने शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; देखिए.. Rashmika Vijay Wedding Pic: सात जन्मों के बंधन में बंधे रश्मिका और विजय देवरकोंडा, कपल ने शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; देखिए.. चर्चा में बिहार की अनोखी शादी: बारात में 35 बैलगाड़ियों का काफिला, भोजपुरी गानों पर थिरके बाराती IAS Success Story: पिता को खोने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, बिना कोचिंग किए IAS अधिकारी बनी बिहार की यह बेटी Bihar Bhumi: मुंगेर में इस दिन आयोजित होगा ‘राजस्व प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम’, भूमि सुधार और अतिक्रमण मुद्दों पर विशेष समीक्षा Bihar Bhumi: मुंगेर में इस दिन आयोजित होगा ‘राजस्व प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम’, भूमि सुधार और अतिक्रमण मुद्दों पर विशेष समीक्षा

Bihar Bhumi: बेतिया राज की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 74 नए लोगों को नोटिस जारी

नरकटियागंज में बेतिया राज की भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए अंचल प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। 74 नए लोगों को नोटिस जारी किया गया, अब तक कुल 527 लोगों को नोटिस भेजा जा चुका है। 20 मार्च 2026 तक अपना पक्ष न रखने पर कठोर कार्रवाई होगी।

Bihar Bhumi

26-Feb-2026 05:27 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Bhumi: बिहार के नरकटियागंज में बेतिया राज की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को रोकने के लिए अंचल प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को 74 नए अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया, जिससे अब तक कुल 527 लोगों को नोटिस मिल चुका है।


प्रशासन ने सभी को 20 मार्च 2026 तक अपना पक्ष रखने का समय दिया है, इसके बाद संतोषजनक जवाब न मिलने पर कठोर कार्रवाई शुरू की जाएगी। अंचलाधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि ताजा कार्रवाई में सेमरी, साठी बाजार, हिच्छोपाल, हरनिया, भेड़ीहारी, परसौनी, साठी, धर्मपुर, परोराहा और काला बरवा गांव के लोग शामिल हैं। यह कार्रवाई बिहार सार्वजनिक भूमि अतिक्रमण अधिनियम के तहत की गई है।


प्रशासनिक जांच में पाया गया कि खाता संख्या चार से संबंधित सरकारी भूमि पर खेती के अलावा नहर, सड़क, विद्यालय, बगीचा, मदरसा और आवासीय मकान बनाकर व्यापक पैमाने पर कब्जा जमाया गया था। नोटिस प्रपत्र-एक के तहत अतिक्रमणकारियों को सूचित किया गया है।


अंचल प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर कुल 829 लोगों को चिन्हित किया गया है। इसमें 386 शहरी और 141 ग्रामीण लोगों को नोटिस भेजा जा चुका है, जबकि शेष 302 लोगों के विरुद्ध नोटिस तैयार किया जा रहा है। अब तक केवल 25 लोगों ने ही अंचल कार्यालय जाकर अपना पक्ष प्रस्तुत किया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है।