ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Bihar News : बिहार के इस जिले में तेज आंधी और बारिश ने रबी फसल व आम-लीची बागानों को पहुंचाया भारी नुकसान

Bihar News :बिहार के मोतिहारी जिले में बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। रबी फसलों के साथ-साथ आम और लीची की बागवानी को भी भारी नुकसान हुआ है, जिससे स्थानीय किसानों में मायूसी छा गई है।

10-Apr-2025 07:11 PM

By First Bihar

Bihar News : बिहार के मोतिहारी जिले के ढाका प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की रात अचानक बदले मौसम ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। तेज आंधी और मुसलाधार बारिश के चलते रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। साथ ही आम और लीची के बागानों के साथ-साथ सब्जी की खेती भी बर्बादी की चपेट में आ गई।


स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश इतनी तेज थी कि खेतों में मेड़ों के ऊपर तक पानी भर गया। कई जगहों पर कटाई के बाद खेतों में छोड़ी गई गेहूं की बालियां पानी में तैरती देखी गईं। आंधी के साथ बिजली की कड़क और मूसलाधार वर्षा ने किसानों की मेहनत को बर्बाद कर दिया। किसानों का कहना है कि न केवल उनकी गेहूं की फसलें खराब हो गईं, बल्कि आम और लीची के फलों को भी काफी क्षति हुई है। साग-सब्जियों की फसलें भी इस प्राकृतिक आपदा से नहीं बच सकीं। अब किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।


स्थानीय किसानों ने बताया कि हमने  मेहनत से खेत तैयार किए थे। गेहूं की कटाई की थी और अब सब बह गया। आम और लीची पर फूल आ चुके थे, अब वो भी बर्बाद हो गए। सरकार से आग्रह है कि सर्वे करवा कर हमें राहत दी जाए।

अधिकारियों से प्रतिक्रिया का इंतजार है।

हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में फसल क्षति का सर्वे जल्द शुरू किया जा सकता है।