Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए.. Bihar News: घर की छत पर बागवानी कर बढ़ाएं अपनी आय, बिहार सरकार दे रही इतना अनुदान; जानिए.. Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण Bihar Education News: बिहार के 626 स्कूलों पर शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, काट लिए 11.30 लाख; हेडमास्टरों से स्पष्टीकरण गोद भराई पर पति ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, यादगार बनाया समारोह किसान पिता ने बेटी को हेलीकॉप्टर से किया विदा, ‘उड़न खटोला’ को देखने के लिए उमड़ पड़ी भारी भीड़ किशनगंज में बसे बाहरी लोगों की जमीन के कागजातों की होगी जांच, बिहार विधानसभा में विजय सिन्हा का बड़ा एलान किशनगंज में बसे बाहरी लोगों की जमीन के कागजातों की होगी जांच, बिहार विधानसभा में विजय सिन्हा का बड़ा एलान BPSC APO Recruitment 2026: BPSC ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर के लिए निकाली भर्ती, 300 पदों पर बहाली; ऐसे करें आवेदन BPSC APO Recruitment 2026: BPSC ने असिस्टेंट प्रॉसीक्यूशन ऑफिसर के लिए निकाली भर्ती, 300 पदों पर बहाली; ऐसे करें आवेदन
27-Feb-2026 03:30 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के बेतिया के लौरिया क्षेत्र के बाजार में शुक्रवार दोपहर 12 बजे एक ठेले पर खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर फटने से 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके की वजह से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
चश्मदीदों ने बताया कि ठेले वाले के यहां सुबह से ही सिलेंडर में हल्की गैस लीकेज की शिकायत थी, लेकिन काम और भीड़ के दबाव में इस पर ध्यान नहीं दिया गया। दोपहर तक सिलेंडर गर्म हो गया और अचानक तेज आवाज के साथ फट पड़ा। धमाका इतना जोरदार था कि पास के दुकानदारों को लगा कि कोई बम फट गया हो। सिलेंडर के आसपास लगभग 12–15 लोग खड़े थे, जिनमें से 10 लोग आग की चपेट में आ गए।
आसपास मौजूद लोग डर से भाग गए, लेकिन कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए झुलसे लोगों पर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। गंभीर हालत में घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो और बाइक के माध्यम से लौरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
लौरिया स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बताया कि 10 घायलों में कई की हालत गंभीर है। झुलसे लोगों के शरीर का बड़ा हिस्सा जल गया है, कुछ का चेहरा और सीना बुरी तरह झुलसा है। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को बेतिया के GMCH रेफर किया गया। ठेला चलाने वाला भी गंभीर रूप से झुलस गया है।
पुलिस ने सिलेंडर के मलबे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में गैस लीकेज को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिलेंडर लंबे समय से खराब हालत में था और पहले भी गैस रिसने की शिकायतें मिल चुकी थीं। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों और चश्मदीदों से पूछताछ की है। मलबे को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने की संभावना भी जताई जा रही है।