ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

बिहार से भगवान के दरबार के लिए सीधी ट्रेन! 27 मार्च को इस स्टेशन से निकलेगी भारत गौरव यात्रा, जानें डिटेल्स

भारत गौरव पर्यटन ट्रेन 27 मार्च को बेतिया से रवाना होगी, जिससे 600 यात्री तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और श्रीशैलम के ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे। एसी और नॉन एसी दोनों में बुकिंग शुरू हो गई है।

21-Feb-2025 09:26 AM

By First Bihar

अगर आप ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। भारतीय रेलवे की 'भारत गौरव पर्यटन ट्रेन' 27 मार्च को बेतिया रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। इस ट्रेन के जरिए श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों और पांच ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का सुनहरा अवसर मिलेगा।


यह ट्रेन बेतिया से रवाना होगी और सुगौली, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से यात्रियों को लेकर जाएगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम में श्री रामनाथस्वामी मंदिर, मदुरै में मीनाक्षी अम्मन मंदिर, कन्याकुमारी और श्रीशैलम में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे। यह यात्रा 7 अप्रैल को समाप्त होगी, जब ट्रेन बेतिया वापस आएगी।


इस बार की यात्रा इसलिए खास है क्योंकि पहली बार बिहार से मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए भारत गौरव पर्यटन ट्रेन चलाई जा रही है। इससे पहले अगस्त 2024 में भारत दर्शन यात्रा ट्रेन चलाई गई थी, जिसके जरिए श्रद्धालुओं को छह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए गए थे। 


IRCTC बिहार जोन के संयुक्त महाप्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि यह ट्रेन दो श्रेणियों में उपलब्ध है। जिसमें इकोनॉमी क्लास (स्लीपर) के लिए आपको प्रति यात्री 22,528 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, 3AC क्लास के लिए प्रति यात्री 38,310 रुपये आएंगे। 


इस यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए वातानुकूलित (एसी) और गैर वातानुकूलित (नॉन एसी) होटल और बस सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए कोच में सुरक्षा गार्ड, क्लीनर और टूर एस्कॉर्ट की भी व्यवस्था की गई है। जो श्रद्धालु इस आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रेलवे स्टेशन से अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।


भारत गौरव ट्रेन के ज़रिए श्रद्धालुओं को एक साथ पांच ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का मौका मिलेगा, जिससे यह यात्रा धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हो जाएगी। अगर आप भी भगवान शिव और अन्य पवित्र स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं, तो जल्दी से अपनी सीट बुक करा लें!