ब्रेकिंग न्यूज़

करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल

Home / bihar / pashchim-champaran-news / मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम...

मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

गौनाहा में मगरमच्छ के हमले में 7-8 माह के बाघ के शावक की मौत हो गई। वन विभाग ने अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, रिपोर्ट के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

01-Apr-2026 05:39 PM

By First Bihar

 BETTIAH: गौनाहा क्षेत्र के मेघौली अहिरीनिया डोभ के पास एक दर्दनाक वन्यजीव घटना सामने आई है, जहां एक मगरमच्छ ने बाघ के शावक को अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बुधवार को वन विभाग की टीम ने शावक के बचे हुए अवशेषों को बरामद कर मंगुराहा रेंज कार्यालय लाया, जहां उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, मृत शावक की उम्र लगभग 7 से 8 महीने थी।


प्रारंभिक आशंका है कि शावक अपनी मां से बिछड़कर डोभ के पास पहुंच गया होगा, जहां पहले से मौजूद मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ ने शावक के शरीर का करीब 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा खा लिया, जबकि केवल 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा ही बच पाया है, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।


सीएफ गौरव ओझा ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए एक डॉक्टर मौके पर मौजूद हैं, जबकि दूसरे विशेषज्ञ को बेतिया से बुलाया गया है। दोनों डॉक्टरों की टीम संयुक्त रूप से जांच करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शावक पहले से मृत था या मगरमच्छ ने उसे जिंदा पकड़कर पानी में खींचकर मार डाला।


इस दौरान मंगुराहा रेंज कार्यालय में डीएफओ शिखर प्रधान, रेंजर अंशुमन साहू और फील्ड बायोलॉजिस्ट पंकज ओझा सहित वन विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते रहे।


वन विभाग ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शावक के अवशेषों का अंतिम संस्कार जंगल स्थित बाघ शवदाह गृह में किया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में मगरमच्छ द्वारा बाघ के शावक को शिकार बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है, वहीं वन विभाग पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटा हुआ है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट