सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
18-May-2025 07:19 PM
By First Bihar
BAGAHA: बारातियों की कार को साइड लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद रविवार की सुबह में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसके कारण मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। घटना बगहा के नगर थाना क्षेत्र के छोटकी पट्टी बड़गांव की है। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये। आक्रोशित लोगों ने कार पर हमला कर दिया जिसे वह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने कार को जब्त कर थाने ले गयी। जब्त कार का रजिस्ट्रेशन नंबर BR01DJ/2017 है। कार पर गोली के निशान का दावा एक पक्ष कर रहा है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट और गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन अभी तक थाने में किसी ने भी आवेदन नहीं दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुकुल सिंह की बेटी का बारात रामगढ़वा से शनिवार की रात में आई थी। रात में बनचहरी गांव निवासी चौबे सिंह छोटकी पट्टी बड़गांव आए हुए थे। कार साइड लेने को लेकर मुकुल सिंह के रिश्तेदारों से चौबे सिंह की कहा सुनी हो गयी। चौबे सिंह को लोगों ने समझा-बुझा कर शांत करा दिया, वे अपने घर चले गए।
लेकिन अगले दिन रविवार को 11 बजे के करीब चौबे सिंह आया और मुकुल सिंह के रिश्तेदारों को खोजने लगा। मुकुल सिंह आर्केस्ट्रा चलाता है। इसी बीच दोनों पक्षों में विवाद फिर से शुरू हो गया। इसी दौरान फायरिंग भी की गयी। जिसके बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और क्षतिग्रस्त कार को जब्त किया। कार को थाने पर लाया गया है। मामले में नगर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट और गोलीबारी करने का आरोप लगा रहे हैं। जांच के दौरान क्षतिग्रस्त कार को जांच के लिए जब्त किया गया है। दोनों पक्षों ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है, आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।