सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
24-Nov-2025 10:40 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले सहोदरा थाना क्षेत्र के बनबैरिया गांव में शनिवार की शाम खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया, जब दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, बारात शिकारपुर थाना क्षेत्र के बैतापुर गांव से धूमधाम के साथ मंडप में आई थी। द्वारपूजा के दौरान जैसे ही दुल्हन और दूल्हा आमने-सामने आए, महिलाओं के बीच कानाफूसी शुरू हो गई और दुल्हन चौंक गई।
सूत्रों के अनुसार दूल्हा एक आंख से दिव्यांग था और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर पहले से संदेह जताया गया था। हालांकि दूल्हे ने चश्मा पहनकर इसे छुपाया हुआ था। दुल्हन ने तुरंत शादी से इनकार कर दिया और कहा कि किसी भी हालत में यह विवाह नहीं करेगी। जबरदस्ती करने पर दुल्हन ने खुदकुशी की चेतावनी दी।
दुल्हन के इनकार के बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस और हाथापाई की नौबत आ गई। बरातियों में हड़कंप मच गया और गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में हस्तक्षेप किया। घंटों चली पंचायत और बातचीत के बाद मामला निपटाया गया।
दुल्हन के भाई ने भी बहन का साथ दिया और चेतावनी दी कि अगर ज्यादा दबाव बनाया गया तो अप्रिय घटना घट सकती है। इसके बाद दोनों पक्षों ने स्थिति को शांत किया और बारात बिना दुल्हन के ही बैतापुर लौट गई। खुशियों में जुटा गांव अचानक रातों-रात तनाव और अफरातफरी का केंद्र बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना ने समाज में शादी और विवाह के निर्णय में सहमति और व्यक्तिगत पसंद का महत्व उजागर किया है।