ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप पटना में अपराधियों का तांडव: धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतारा, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप पवन सिंह-अक्षरा सिंह का पुराना वीडियो वायरल, पॉडकास्ट में एक्ट्रेस के बयान के बाद मचा बवाल Success Story: गरीबी से जंग, IIT की डिग्री और 160 करोड़ का कारोबार! जानिए बिहार के इस युवा की सक्सेस स्टोरी Bihar Crime News: पुष्कर सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर अरेस्ट, छात्र नेता की सरेआम गोली मारकर की थी हत्या; फेसबुक की एक 'पोस्ट' बनी मौत की वजह Patna News: पटना में फिर गरजेगा बुलडोजर: इस दिन से शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, 9 टीमों का गठन Amit Shah Seemanchal Visit: अमित शाह का सीमांचल दौरा, अवैध घुसपैठ और फर्जी आधार केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश Amit Shah Seemanchal Visit: अमित शाह का सीमांचल दौरा, अवैध घुसपैठ और फर्जी आधार केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश पटना से निकले स्टार्टअप की उड़ान: करोड़ों के रेवेन्यू तक पहुंची सफलता Bihar News: करोड़ों की लागत से बिहार में बनेंगे 6 आधुनिक ई-बस डिपो, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इन जिलों को होगा सीधा लाभ

बिहार में दर्दनाक हादसा: नीलगाय से टकराई तेज रफ़्तार कार, कई लोग घायल; मचा हडकंप

शनिवार की सुबह अचानक एक तेज आवाज से इलाका दहल उठा… तेज रफ्तार कार और सड़क पर अचानक आई नीलगाय की टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आखिर कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?

28-Feb-2026 03:42 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेतिया–मोतिहारी मुख्य मार्ग पर बखरिया चौक के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, लाल रंग की कार रामगढ़वा से बेतिया की ओर जा रही थी। कार में सवार सभी लोग इलाज के सिलसिले में बेतिया आ रहे थे। इसी दौरान बखरिया चौक के समीप अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण वह सफल नहीं हो सका और कार सीधी नीलगाय से टकरा गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।


हादसे में दो महिलाएं और तीन पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) बेतिया रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।


सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में नियंत्रित कर लिया गया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर जंगली जानवरों का अचानक सड़क पर आ जाना आम बात है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क किनारे सुरक्षा उपाय और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।