ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला बेतिया में कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति वैशाली में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, मामा ने नाबालिग भांजी के साथ किया गंदा काम

न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा...

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा इलाके में एक शादी की बारात ने लोगों का ध्यान अपनी अनोखी पारंपरिक शैली की वजह से खींचा। आधुनिक शादियों में लग्जरी कारों और तेज डीजे का चलन आम है, लेकिन इस शादी में करीब 30 बैलगाड़ियों और पालकी के माध्यम

11-Mar-2026 02:29 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण के बगहा इलाके में एक ऐसी बारात निकली जिसने लोगों को पुराने दौर की याद दिला दी। जहां आजकल शादियों में लग्जरी कारों का काफिला, तेज डीजे और दिखावे का चलन बढ़ गया है, वहीं इस शादी में सादगी और परंपरा की ऐसी झलक देखने को मिली कि हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है।


यह अनोखी बारात थरूहट क्षेत्र के हरनाटांड़ के पास स्थित कटैया गांव से निकली। यहां स्वर्गीय मनबहाली महतो के बेटे देवशील कुमार की शादी नंद किशोर महतो की बेटी सोनिया कुमारी से हुई। देवशील कुमार पेशे से इंजीनियर हैं, जबकि सोनिया कुमारी बिहार पुलिस में कार्यरत हैं।


इस शादी को खास बनाने के लिए परिवार ने आधुनिक गाड़ियों की जगह पारंपरिक तरीका अपनाया। बारात में करीब 30 बैलगाड़ियां सजाकर मंगवाई गईं, जिन पर बाराती सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचे। सबसे खास बात यह रही कि दूल्हा देवशील कुमार ने भी किसी लग्जरी कार में जाने के बजाय पालकी में बैठकर बारात निकाली।


बैलगाड़ियों पर लाउडस्पीकर लगाए गए थे और बाराती खुशी-खुशी गीत-संगीत के बीच दुल्हन के घर पहुंचे। गांव की सड़कों से गुजरती यह अनोखी बारात देखकर लोग रुक-रुक कर इसे देखने लगे। कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा किया।


दरअसल पश्चिम चंपारण का थरूहट इलाका थारू जनजाति की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां के लोग आज भी अपने पुराने रीति-रिवाजों और परंपराओं को सहेजकर रखते हैं। यही वजह है कि इस शादी में भी आधुनिकता के बजाय परंपरा को महत्व दिया गया।


9 मार्च को हुई इस शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस अनोखी बारात की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसी बारात अब बहुत कम देखने को मिलती है।


कई लोगों का कहना है कि इंजीनियर दूल्हा और बिहार पुलिस में नौकरी कर रही दुल्हन ने अपनी शादी के जरिए यह संदेश दिया है कि शादी की असली खूबसूरती दिखावे में नहीं, बल्कि सादगी और अपनी परंपराओं को सम्मान देने में होती है।


बगहा की यह अनोखी बारात अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे यादगार शादी के रूप में देख रहे हैं।