सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
03-Nov-2025 09:19 AM
By First Bihar
Bihar News: पश्चिम चंपारण के रामनगर नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 ओहमी कंपाउंड में सोमवार सुबह एक पुराना भूमि विवाद इतना भयानक हो गया कि दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई है। इस मारपीट में स्थानीय निवासी प्रहलाद गुप्ता के बेटे अजय गुप्ता को गंभीर चोटें आईं हैं।
जानकारी के मुताबिक पहले इन लोगों के बीच कहासुनी हुई, फिर बात हाथापाई तक पहुंची और देखते-देखते लाठियां चलने लगीं। अजय को सिर और शरीर पर गहरी चोटें लगीं हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां ड्यूटी डॉक्टर एस. काजिम ने प्राथमिक उपचार किया लेकिन हालत गंभीर देखकर उन्हें बेतिया GMCH रेफर कर दिया है।
इस घटना की सूचना मिलते ही रामनगर थाना प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया, साक्ष्य जुटाए और गवाहों से पूछताछ शुरू की है। प्रारंभिक जांच में साफ हुआ है कि मामला सालों पुराने भूमि विवाद का है। दोनों पक्षों के बीच पहले भी तनाव रहता था। थाना प्रभारी ने कहा, "जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। कोई बख्शा नहीं जाएगा।"
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। लोग डरे हुए हैं कि कहीं बात और न बढ़ जाए। पुलिस लगातार नजर रख रही है और गांव में गश्त बढ़ा दी गई है। अजय की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर पूरी निगरानी कर रहे हैं। परिवार वाले सदमे में हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।