सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
04-Jun-2025 11:00 AM
By First Bihar
Bihar News: बेतिया के नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर एक युवक ने अपनी दबंगई दिखाने के लिए लाइसेंसी राइफल लहराकर सरेआम दहशत फैलाई। जिसके बाद वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंस कुमार को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने पड़ोसियों और बीच-बचाव करने वालों के साथ मारपीट भी की थी।
मंगलवार रात करीब 10:30 बजे बेतिया के बस स्टैंड के सामने वाली सड़क पर प्रिंस कुमार (पिता: स्व. रत्नेश कुमार, थाना बैरिया) ने अपनी लाइसेंसी राइफल लहराकर इलाके में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार, प्रिंस ने पड़ोस के बच्चों और महिलाओं के साथ मामूली विवाद में मारपीट की है। बीच-बचाव करने आए मोहल्ले वालों पर उसने राइफल तान दी और करीब एक घंटे तक सड़क पर तांडव मचाया। इस दौरान उसने बीच-बचाव करने वालों के साथ भी मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई।
वायरल वीडियो की सूचना मिलते ही बेतिया सदर डीएसपी विवेक दीप के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। डीएसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वीडियो की जांच में पुष्टि हुई कि घटना बस स्टैंड के सामने वाली सड़क की है। पुलिस ने आरोपी प्रिंस कुमार को हिरासत में ले लिया और उसके कब्जे से लाइसेंसी राइफल बरामद कर ली है। घटना का सनहा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बेतिया सदर डीएसपी विवेक दीप ने कहा, “सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई। आरोपी प्रिंस कुमार ने मामूली विवाद में अपनी लाइसेंसी राइफल लहराकर दहशत फैलाई थी। उसे हिरासत में ले लिया गया है और हथियार बरामद कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।”
रिपोर्ट: संतोष कुमार, बेतिया