सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
04-Jul-2025 09:58 AM
By First Bihar
Bihar News: बगहा के रामनगर प्रखंड से बड़ी खबर है, जहां वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भटका हुआ एक तेंदुआ अब रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गया है। भैंसहिया गांव के खेतों में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने तेंदुए की ट्रैकिंग शुरू कर दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
यह घटना गुरुवार देर रात रामनगर प्रखंड के भैंसहिया गांव की है। स्थानीय ग्रामीणों ने खेतों में एक तेंदुए को चहलकदमी करते हुए देखा, जिसके बाद इलाके में भारी डर का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही चिउटाहा रेंज के वनपाल अंशु सिंह के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की ट्रैकिंग शुरू की है।
वनपाल अंशु सिंह ने बताया कि खेतों में तेंदुए के पगमार्क मिले हैं, जिनके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और खेतों की ओर अकेले न जाने की सलाह दी है। तेंदुए के रिहायशी क्षेत्र में पहुंचने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है और लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं।
रिपोर्टर: दीपक राज