ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

BIHAR CRIME : शौचालय में पानी रखने गई विवाहिता की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हडकंप

BIHAR CRIME : इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेतिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है।

07-Feb-2025 12:20 PM

By First Bihar

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा मामला सामने आता हो जहां हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर समाने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेतिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, बेतिया में शौचालय में पानी रखने गई विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बेतिया में शौचालय में पानी रखने गई विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। यह घटना जिले के बलथर थाना क्षेत्र के सड़किया टोला गांव की है।


वहीं मृतका की पहचान मुस्तुफा गद्दी की पत्नी रिजवाना खातून 35 वर्षीय के रूप मे की गई है। बताया जा रहा है किमृतका के पति शौचालय में टॉयलेट के लिए गए हुए थे और उन्होंने अपने पत्नी को कहा कि शौचालय में पानी लेकर आओ। मैं टॉयलेट चल रहा हूं। थोड़ी जल्दी है। फिर पति टॉयलेट में चले गए और पत्नी पीछे से पानी लेकर टॉयलेट में जैसे ही पहुंचने की कोशिश की पीछे से किसी ने गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई है।


इधर,इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर हरेक बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि यह घटना गुरुवार की अर्धरात्रि 1 बजे की है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु बेतिया जीएमसीएच अस्पताल भेज दी है।