सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
04-Jan-2026 06:30 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: पश्चिम चंपारण के बेतिया में लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत साहूजैन स्कूल के सामने रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
मृतक की पहचान धोबनी पंचायत के सुगौली गांव वार्ड संख्या 11 निवासी सुकट मुखिया के 28 वर्षीय पुत्र बसंत कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बसंत कुमार रविवार शाम अपने घर से बाइक से लौरिया बाजार सब्जी खरीदने के लिए निकला था। इसी दौरान लौरिया से हरीनगर की ओर जा रहा ट्रक विपरीत दिशा से आकर साहूजैन स्कूल के सामने बसंत की बाइक से टकरा गया।
टक्कर लगते ही बसंत सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना लौरिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन बदहवास हालत में अस्पताल और थाना पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..