सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
13-Sep-2025 06:29 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बेतिया जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के कैथवलिया चौक के पास नवका टोला में शनिवार को सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।
मृतक की पहचान फुलिया खांड, नौतन थाना निवासी रमई राम (30 वर्ष), पिता – रामनाथ राम के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार रमई राम अपने ससुराल सेमुआपुर हरिजन टोली निवासी रूदल राम के घर जा रहे थे। इसी दौरान पटना से नरकटियागंज जा रही जय माता दी बस कैथवलिया चौक के समीप पहुंची और अनियंत्रित होकर युवक को ठोकर मार दी।
ठोकर इतनी जोरदार थी कि रमई राम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अचानक हुआ और लोग कुछ समझ पाते तब तक बस आगे निकल चुकी थी। घटना की सूचना पर तुरंत 112 की टीम और चनपटिया पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बस को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कर दिया है। इस दौरान सड़क पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मृतक के घर पर घटना की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया और परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।
रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया