ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / bihar / pashchim-champaran-news / बिहार में खाकी की सौदेबाज़ी! शराब तस्करी का काला सच उजागर, वायरल वीडियो...

बिहार में खाकी की सौदेबाज़ी! शराब तस्करी का काला सच उजागर, वायरल वीडियो ने पुलिस-माफिया गठजोड़ की परतें खोली

Bihar News: बेतिया से सामने आए वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी और शराब तस्कर के बीच खुलेआम सौदेबाज़ी दिखी। मामला पुलिस–माफिया गठजोड़ और शराब तस्करी का काला सच उजागर करता है, एसपी ने जांच अपने हाथ में ली।

02-Feb-2026 04:01 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: शराबबंदी के दावों से भरे बिहार में अगर वही वर्दी, जो कानून की रखवाली के लिए जानी जाती है, शराब तस्करों से खुलेआम सौदेबाज़ी करती नजर आए तो यह महज एक भ्रष्टाचार का मामला नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर लगा गंभीर आरोप है। पश्चिम चंपारण के बेतिया से सामने आया वायरल वीडियो इसी भयावह सच्चाई को बयां करता है।


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में एक चलती ट्रक के अंदर एक पुलिसकर्मी और ट्रक चालक के बीच शराब से लदी ट्रक को छोड़ने के बदले पैसों की डील होती साफ देखी और सुनी जा सकती है। वीडियो में पहले 10 लाख रुपये की मांग की जाती है और बाद में सौदा 3 लाख रुपये में तय होता है। यह पूरी बातचीत उस वक्त हो रही है, जब ट्रक सड़क पर दौड़ रहा है यानी कानून के नाम पर कोई डर ही नहीं।


चौंकाने वाली बात यह है कि यह वीडियो 31 तारीख का बताया जा रहा है। इसी दिन शिकारपुर थाना पुलिस ने 503 कार्टन विदेशी शराब की बरामदगी का दावा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ी सफलता का ढिंढोरा पीटा था। तब पुलिस ने यह भी कहा था कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया लेकिन वायरल वीडियो ने इस पूरे दावे को कटघरे में खड़ा कर दिया है।


वायरल वीडियो में ट्रक चलता हुआ दिखाई दे रहा है। ट्रक चालक अपने मालिक से वीडियो कॉल पर बात कर रहा है और बगल की सीट पर बैठा पुलिसकर्मी सौदे की रकम तय करता नजर आ रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 


सवाल यह है कि अगर चालक फरार था, तो वह ट्रक के अंदर पुलिसकर्मी के साथ कैसे बैठा था? मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने खुद जांच अपने हाथ में ली है। एसपी के अनुसार, वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी 112 वाहन का चालक राजेश कुमार है, जिससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही पूरे शराब तस्करी सिंडिकेट की भी जांच शुरू कर दी गई है। एसपी ने साफ शब्दों में कहा है कि दोषी चाहे वर्दी में हो या सादे कपड़ों में, किसी को बख्शा नहीं जाएगा लेकिन सवाल अब भी कायम हैं।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..