सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
30-Dec-2025 10:50 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया के मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव से होकर बहने वाली दिउलिया उपवितरणी नहर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास खेल रही 14 माह की मासूम बच्ची नहर में गिर गई, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृत बच्ची की पहचान सहाना खातून (14 माह), पिता नजीर मियां, रमपुरवा गांव निवासी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सहाना घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह अनजाने में नहर की ओर चली गई और पानी में गिर गई। काफी देर तक जब बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए।
खोजबीन के दौरान अचानक नहर में बच्ची का शव उपलता हुआ दिखाई दिया। यह दृश्य देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में बच्ची को नहर से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मैनाटाड़ ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद मृत बच्ची की मां मजरुन खातून, दादा रहमत मियां, चाचा वजीर मियां व वाहिद मियां का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम की असमय मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। वहीं, सूचना मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। फिलहाल गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट