ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / bihar / pashchim-champaran-news / बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो...

बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Bihar News: बेतिया में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है.

02-Apr-2026 07:52 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बेतिया के सिकटा थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।


मृतकों की पहचान नेयाज मियां (30 वर्ष), उनके पिता फैयाज मियां (55 वर्ष), निवासी बाढ़ कमरिया वार्ड नंबर 9, थाना कंगली तथा तीसरे व्यक्ति की पहचान अरमान मियां के रूप में हुई है। नेयाज मियां काठमांडू में इंजन मिस्त्री का काम करते थे।


परिजनों के अनुसार, नेयाज मियां अपने पिता फैयाज मियां के साथ गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से सिकटा गए थे, जहां उन्हें अपने बैंक खाते में पैसे की जांच करनी थी। काम पूरा कर दोनों दोपहर करीब 3 बजे घर लौट रहे थे।


इसी दौरान सिकटा थाना क्षेत्र के अट्ठाइसलखा पुल के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि नेयाज मियां, फैयाज मियां और अरमान मियां की मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे में चौथे व्यक्ति कमरूल होदा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जीएमसीएच में उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। 

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया