BETTIAH: बेतिया-चनपटिया मुख्य मार्ग पर कैथवलिया के समीप मुसहरी गांव के पास पुलिस वाहन और टाटा गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सहोदरा थाना के पुलिस वाहन पर सवार एक होमगार्ड जवान की इलाज के दौरान बेतिया स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जीएमसीएच) में मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे में पुलिस वाहन पर सवार तीन कर्मियों के घायल है।
दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट