ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति

एक साथ 2 JCB लेकर मटकोर करने पहुंचीं दूल्हे की दोनों बुआ, हाईटेक अंदाज में पूरी हुई रस्म, इलाके में चर्चा का विषय

बेतिया के मझौलिया में मटकोर की रस्म जेसीबी मशीन से पूरी की गई। शिवम कुमार की शादी में परंपरा और आधुनिकता का अनोखा संगम देखने को मिला, गांव में बना आकर्षण का केंद्र।

बिहार न्यूज

24-Feb-2026 05:08 PM

By First Bihar

BIHAR:बिहार के बेतिया जिले में एक मटकोर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। मझौलिया प्रखंड के हरिपकड़ी नया टोला में लड़के की शादी में मटकोर की रस्म पारंपरिक तरीके से नहीं, बल्कि जेसीबी मशीन से निभाई गई। परंपरा और आधुनिकता के इस अनोखे संगम ने सभी को चौंक कर रख दिया। मटकोर के लिए एक नहीं बल्कि दो जेसीबी को मिट्टी कोड़ने के लिए मंगवाया गया। 


यह शादी भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष कमल मुखिया के पुत्र शिवम कुमार की थी। आमतौर पर मटकोर की रस्म में महिलाएं मंगलगीत गाते हुए कुदाल से मिट्टी खोदती हैं, लेकिन इस बार नज़ारा बिल्कुल अलग था। दूल्हे के दोस्तों के साथ दोनों बुआ प्रभावती देवी और लीलावती देवी दो जेसीबी मशीन लेकर भतीजे का मटकोर करने पहुंचीं। हाईटेक अंदाज में पूरी रस्में हुई। जिसकी चर्चा अब खूब हो रही है। 


ढोल-नगाड़ों और मंगलगीतों की गूंज के बीच जेसीबी से मिट्टी उठाकर मटकोर की रस्म पूरी की गई। जैसे ही मशीन ने मिट्टी खोदी, वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। यह दृश्य पूरे गांव में आकर्षण का केंद्र बन गया। युवाओं ने इस खास पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद यह अनोखी रस्म तेजी से वायरल हो गई। 


ग्रामीणों ने इसे “हाईटेक जमाने की हाईटेक शादी” बताते हुए बदलते समय और नई सोच की मिसाल बताया।दोस्तों और परिजनों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कुल मिलाकर, जेसीबी से हुआ यह मटकोर समारोह पूरे इलाके में लंबे समय तक याद रखा जाएगा।