सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
05-Jul-2025 07:54 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के खड्डा गांव में शुक्रवार की देर शाम आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक 26 वर्षीय बब्लू पासवान को इलाज के लिए जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब खड्डा गांव के बीच स्थित मंदिर के पास कुछ युवक एकत्र होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और गुटों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। अचानक एक पक्ष के युवक गोलु कुमार उर्फ अमन ने चाकू निकालकर बब्लू पासवान पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। परिजनों का कहना है कि विवाद मामूली था, लेकिन उसने इतनी हिंसा का रूप ले लिया कि बब्लू की जान पर खतरा उत्पन्न हो गया है। नौतन थाना प्रभारी ने पुष्टि की है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल से बात कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी युवक गोलु कुमार उर्फ अमन को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया, घायल युवक की स्थिति गंभीर है। हम मामले की सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई करेंगे ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से अपील की है कि वह क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए विशेष कदम उठाए। बेतिया के खड्डा गांव में बढ़ती हुई हिंसा और चाकूबाजी की घटनाओं ने स्थानीय जनजीवन को असुरक्षित बना दिया है।