ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / bihar / pashchim-champaran-news / बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर

बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर

बेतिया के अस्पताल रोड स्थित ‘आइडियल मेडिकेयर सेंटर’ नामक अवैध नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी कर ओटी और डॉक्टर रूम सील कर दिया। बिना लाइसेंस और मानकों के विपरीत मरीजों का इलाज करने पर कड़ी कार्रवाई हुई।

07-Apr-2026 06:20 PM

By First Bihar

BETTIAH: बेतिया के अस्पताल रोड स्थित एक अवैध नर्सिंग होम पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी कर उसे सील कर दिया। ‘आइडियल मेडिकेयर सेंटर’ नाम से संचालित यह नर्सिंग होम बिना लाइसेंस के चल रहा था। जांच के दौरान यहां मानकों के अनुरूप नहीं बना ऑपरेशन थियेटर (ओटी) और उससे जुड़ी सामग्री न मिलने पर टीम ने डॉक्टर रूम और ओटी को तत्काल सील कर दिया।


स्वास्थ्य विभाग को पहले से शिकायत मिल रही थी कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से नर्सिंग होम संचालित किया जा रहा है। इसी आधार पर बेतिया पीएचसी प्रभारी डॉ. शहाबुद्दीन के नेतृत्व में टीम ने नगर थाना पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की। टीम में लेखपाल राजन कुमार, प्रधान सहायक सोनू और दरोगा रूपा कुमारी भी शामिल थीं।


छापेमारी के दौरान नर्सिंग होम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जांच में एक महिला मरीज भर्ती मिली, जिसका एक दिन पहले ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया गया था। मौके पर मौजूद व्यक्ति से पूछताछ की गई, लेकिन उसने खुद को डॉक्टर मानने से इनकार कर दिया।


अधिकारियों ने बताया कि नर्सिंग होम के पास न तो फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट था और न ही प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित कोई अनुमति। ऐसे में इसे नियमों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजी जा रही है। बताया गया कि यह नर्सिंग होम एक किराए के मकान के निचले हिस्से में चल रहा था, जहां करीब छह कमरे बनाए गए थे। इनमें से दो कमरों में मरीज भर्ती पाए गए।


छापेमारी के दौरान टीम को बाथरूम से ऑक्सीजन सिलेंडर और ओटी से जुड़ी सामग्री भी बरामद हुई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यहां बिना जरूरी सुविधाओं और सुरक्षा मानकों के मरीजों का इलाज और ऑपरेशन किया जा रहा था।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस तरह बिना लाइसेंस और मानकों के विपरीत नर्सिंग होम चलाना मरीजों की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ है। विभाग ने  चेतावनी दी है कि ऐसे अवैध संस्थानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट