ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड

बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके मोबाइल की व्हाट्सएप चैट में पाकिस्तान कोड (+92) से बातचीत के साक्ष्य मिले हैं। आरोपी के पास से 3 एटीएम कार्ड और 2 मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।

05-Mar-2026 06:39 PM

By First Bihar

BETTIAH: बेतिया जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेतिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर मझौलिया थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके व्हाट्सएप अकाउंट में पाकिस्तान के कोड से बातचीत के साक्ष्य मिले हैं।


पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर होली की शाम मझौलिया थाना क्षेत्र के मझौलिया चीनी मिल गेट के पास छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा, जिसकी पहचान खुर्शेद आलम (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मझौलिया थाना क्षेत्र के जोकटिया वार्ड नंबर-13, चौबे टोला का निवासी बताया गया है।


पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से तीन एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त मोबाइल फोन की जांच के दौरान व्हाट्सएप अकाउंट की चैट में पाकिस्तान के कोड (+92) से जुड़े मोबाइल नंबर से बातचीत के प्रमाण मिले हैं। साथ ही चैट में कई क्यूआर कोड और संदिग्ध लेन-देन से संबंधित जानकारी भी पाई गई है, जिससे साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।


इस मामले में मझौलिया थाना में कांड संख्या 247/26 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 319(2), 318(4), 303(2), 317(4), 317(5), 111(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(c) और 66(d) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।