मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला
11-Mar-2026 02:52 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्धेश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर कई पुलिस पदाधिकारियों का पदस्थापन किया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक, चंपारण क्षेत्र के अनुमोदन के बाद यह आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार कातिर्केयन एक्के (2024 बैच) को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से स्थानांतरित कर योगापट्टी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सन्नी दयाल को मैनाटांड़ थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक धीरज कुमार को योगापट्टी अंचल से हटाकर नगर थाना में पुनि सह-थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया गया है।
मनोज कुमार सिंह को नगर थाना से स्थानांतरित कर तकनीकी शाखा, पश्चिम चंपारण बेतिया में प्रभारी बनाया गया है, उन्हें अतिरिक्त प्रभार योगापट्टी अंचल के पर्यवेक्षी पदाधिकारी कर दिया गया है। इसी क्रम में अभिराम सिंह को योगापट्टी थाना से हटाकर पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है। ध्रुव नारायण को पुलिस केंद्र से योगापट्टी थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं सौरभ कुमार को जगदीशपुर थाना से स्थानांतरित कर पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है। निशी कुमारी को महिला थाना से स्थानांतरित कर जगदीशपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि शंभू शरण गुप्ता को मैनाटांड़ थाना से स्थानांतरित कर पुलिस केंद्र बेतिया पदस्थापित किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि इन पदस्थापनों से जिले में कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और मजबूत किया जाएगा।