लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना मुजफ्फरपुर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा अभियान: 3 दिनों में 9 श्रमिक मुक्त मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
19-Mar-2026 06:19 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुए 24 टन चावल चोरी कांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी गया चावल व ट्रक बरामद कर लिया।
बेतिया पुलिस अधीक्षक, डॉ. शौर्य सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 12 मार्च को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि पश्चिम बंगाल के बर्दवान स्थित एक राइस मिल का 923 बोरा (लगभग 24 टन) चावल संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक दीप के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचनाओं के आधार पर टीम ने छापेमारी की और चोरी गया चावल ट्रक सहित बरामद किया।
पुलिस ने इस मामले में विक्की साव (33 वर्ष) और ट्रक चालक कृष्णा साह (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।