ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

पंखे से लटक कर दो बच्चों के बाप ने की आत्महत्या, लड़की से अफेयर की बात पर पत्नी से हुआ था झगड़ा

मृतक संतोष का किसी लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसका पत्नी अक्सर विरोध किया करती थी। कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

21-Apr-2025 06:49 PM

By First Bihar

BETTIAH: पारिवारिक कलह के चलते एक चाय दुकानदार ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान प्रकाश नगर निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है। वह शहीद चौक के पास चाय की दुकान चलाता था। सोमवार को वो अपनी चाय की दुकान पर आया जरूर था लेकिन दुकान नहीं खोला। तभी थोड़ी देर बाद संतोष का बेटा चिखते चिल्लाते पहुंचा और लोगों को बताया कि पापा ने गले में फांसी लगा लिया है। 


इतना सुनते ही स्थानीय लोग और परिजन घर में गये जहां कमरे में पंखा से लटके संतोष को नीचे उतारा गया और आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर सागर कुमार ने बताया कि युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जैसे ही यह बात परिजनों को मालूम चला वो अस्पताल से शव को लेकर घर चले गये। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मृतक के घर पर पहुंच गयी। 


जहां घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही थी। पता चला कि दो बच्चों के बाप मृतक संतोष का किसी लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसका पत्नी अक्सर विरोध किया करती थी। कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बीती रात दोनों पति-पत्नी के बीच उस लड़की को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद संतोष ने इतना बड़ा कदम उठा लिया।


पड़ोसियों का कहना है कि मृतक संतोष के दो बेटे हैं। एक बेटा पटना में रहकर पढ़ाई करता है। इसकी सूचना उसे भी दे दी गयी है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल से सूचना मिली थी कि युवक ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली है। मौत के बाद उसे अस्पताल लाया गया है। इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची तब पता चला कि परिजन शव को लेकर चले गए थे। जब पुलिस घर पहुंची तब उसे पोस्टमार्टम के लिए बेतिया अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। घर वालों से आवेदन देने को कहा गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट