ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Bihar Crime News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में दो भाइयों की मौत, सोशल मीडिया के जरिए परिजनों को मिली खबर

Bihar Crime News: बेतिया में पतरखा–नौरंगिया रोड पर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराने से दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शनिवार शाम घर लौटते समय हादसे का शिकार हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

30-Nov-2025 02:39 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: मनुआपुल थाना क्षेत्र के पतरखा–नौरंगिया रोड स्थित ब्रह्म स्थान के समीप शनिवार रात लगभग आठ बजे बाइक दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकराने के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 


मृतकों की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के गजरवा बाजार वार्ड संख्या 1 निवासी शंभू धागड़ के पुत्र संदीप कुमार (27) तथा संजय धागड़ के पुत्र रामबाबू कुमार (20) के रूप में हुई है। मनुआपुल थाना पुलिस ने रविवार सुबह दोनों शवों को कब्जे में लेकर जीएमसीएच भेजकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।


मृतकों के पड़ोसी प्रिंस कुमार ने बताया कि दोनों शनिवार शाम लगभग 6:30 बजे संदीप के मामा, योगापट्टी के हरपुरा निवासी भुनेश धांगड़ के घर गए थे। देर रात लौटते समय वे घर नहीं पहुंचे और सुबह तक उनके मोबाइल फोन भी बंद मिले। 


रविवार को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिली कि पतरखा–नौरंगिया रोड पर पेड़ से बाइक टकराने से दोनों की मौत हो गई है। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां शव सड़क किनारे पड़े मिले। पुलिस भी मौके पर मौजूद थी और शवों को जीएमसीएच भेजा जा रहा था।


परिवार में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। संदीप अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी मौत से पिता शंभू धागड़, मां देवानती देवी और बहन खुशबू कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं रामबाबू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मृत्यु से छोटे भाई लालाबाबू (7) और राधे (5) तथा मां सुगांति देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल है।