ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

बगहा में 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

बगहा के धनहा थाना क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। इस घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। आरोपी की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

09-Mar-2026 10:09 PM

By First Bihar

BAGAHA: बगहा के धनहा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित रूप से दरिंदगी का मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।


मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक गांव में अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था। रविवार की शाम उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर गांव के बाहर सरेह की ओर ले जाकर उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। देर शाम तक बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। पूरी रात खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला।


सोमवार सुबह गांव के कुछ लोग सरेह की ओर गए तो एक पेड़ के पास बच्ची को बेहोशी की हालत में खून से लथपथ पाया। लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। होश में आने के बाद बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। परिजन तुरंत धनहा थाना पुलिस को सूचित किए। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह महिला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा गया है।


घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। बगहा के एसपी रामानंद कौशल भी घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की है।