सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
19-Sep-2025 07:54 PM
By DEEPAK RAJ
Bihar News: बिहार के बगहा के दोन इलाके में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हरहा नदी के तेज उफान के बीच 30 लोगों से भरा एक ट्रैक्टर अचानक बीच धारा में फंस गया। गोबरहिया गांव के लगभग 30 ग्रामीण एक ट्रैक्टर पर सवार होकर हरनाटांड़ बाजार जा रहे थे। इस दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और तेज बहाव के कारण ट्रैक्टर बीच में अटक गया।
कुछ समय के लिए स्थिति बेहद भयावह हो गई। तेज बहाव और असंतुलित ट्रैक्टर के बीच बच्चों और महिलाओं की चीख-पुकार से माहौल अफरातफरी वाला हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोग डरे-सहमे थे, लेकिन जल्द ही ग्रामीणों ने साहस दिखाया और एक-दूसरे का सहारा लेकर किसी तरह नदी से बाहर निकलने में कामयाब हुए।
सौभाग्य से सभी लोग सुरक्षित किनारे पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि हरहा नदी में पानी का अचानक बढ़ना आम बात है, जिससे अक्सर ऐसी खतरनाक स्थिति बन जाती है। बाजार और अन्य आवश्यक कामों के लिए लोगों को रोजाना इस नदी को पार करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतज़ाम नहीं हैं, जिससे हर साल इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी पार करने के लिए सुरक्षित और स्थायी वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।