ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

बगहा के रामनगर में भीषण सड़क हादसा: मेडिकल टीम की कार अनियंत्रित होकर पलटी, 5 घायल, एक ANM की हालत गंभीर

बगहा के रामनगर में बगही देवराज के पास कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मेडिकल टीम हादसे का शिकार हुई, 5 लोग घायल और एक एएनएम की हालत गंभीर। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

27-Nov-2025 10:47 PM

By First Bihar

BAGAHA: बगहा के रामनगर से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। लौरिया–रामनगर मुख्य मार्ग पर बगही देवराज के पास ट्रक को साइड देने के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार 5 लोग घायल हो गए, जिनमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, बेतिया स्थित डॉ. सरोज वर्मा नर्सिंग होम की मेडिकल टीम रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित परिवार नियोजन कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। कार में एक डॉक्टर, दो ओटी असिस्टेंट और दो एएनएम मौजूद थीं। बगही देवराज के पास पहुंचते ही ट्रक से बचने के प्रयास में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया।


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामनगर पहुँचाया। मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम. काज़िम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल एक एएनएम को बेहतर इलाज के लिए बेतिया सदर अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।