ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

बगहा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विद्यालय का छज्जा गिरा, तीन किशोर घायल

बगहा में डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय का छज्जा गिरने से तीन किशोर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने जर्जर भवन की मरम्मत की मांग की। एक घायल को बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया।

09-Nov-2025 07:02 PM

By DEEPAK RAJ

BAGAHA: बगहा दो प्रखंड के सीधाव स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय का छज्जा गिरने से रविवार को तीन किशोर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक विद्यालय परिसर में खेल रहे थे, तभी अचानक छज्जा गिर गया और वे उसकी चपेट में आ गए।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल बगहा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक किशोर को बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया।


घायलों की पहचान प्रिंस कुमार और हरेराम के रूप में हुई है, जबकि तीसरे घायल की पहचान अभी नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति पर नाराजगी जताई है और प्रशासन से भवन की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।