Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा
12-Nov-2019 07:11 AM
PATNA : बिहार में पैक्स चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इसके साथ ही पहले चरण के तहत कुल 1610 पैक्सों के चुनाव की अधिसूचना भी सोमवार को जारी कर दी गई। राज्य के सभी जिलों में पहले चरण के तहत जिन पैक्सों का चुनाव होना है उनके लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को पहले चरण वाले पैक्सों में चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है।
पहले चरण का पैक्स चुनाव 9 दिसंबर को होना है। पैक्स चुनाव के लिए बनाए गए वोटर लिस्ट को संबंधित समिति कार्यालय ने प्रकाशित कर दिया है। पहले चरण में कुल 129 प्रखंडों के 1610 पैक्सों का चुनाव होना है। राज्य के सभी 38 जिलों में यह चुनाव संपन्न होंगे।
पहले चरण के लिए नामांकन की शुरुआत 26 नवंबर को होगी। 28 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 29 और 30 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी जबकि 2 दिसंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। आपको बता दें कि सभी पैक्सों में 11 निदेशकों के अलावे एक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न होना है। इसके लिए चुनाव प्रक्रिया में अलग-अलग तरह के बैलट पेपर रखे जाएंगे। मतदान के दिन सुबह 7 बजे से लेकर 3 बजे तक सदस्य वोटिंग कर सकेंगे।