Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा
04-Dec-2021 12:12 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने जहां पूरी दुनिया में दहशत फैला दिया है. वहीं भारत के कर्नाटक और दिल्ली में ओमिक्रॉन वैरिएंट के संभावित मरीज मिलने से देशवासियों में डर का माहौल बना हुआ है. हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने इस नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए अभी से ही बड़े अस्पतालों में इसकी तैयारी शुरू कर दी है.
वहीं राजधानी के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल NMCH में भी इस नए वैरिएंट से निपटने के लिए अस्पताल में 100 बेड की व्यवस्था की है. साथ ही सभी बेड को नए संसाधनों से लैस और हाईटेक किया गया है. NMCH के अधीक्षक ओमिक्रॉन वैरिएंट के संभावना को देखते हुए अस्पताल के वार्ड और बेड की निरीक्षण कर रहें.
साथ ही ऑक्सीजन सप्लाई रूम और ऑक्सीजन सिलेंडर का मुआयना कर रहे हैं. अस्पताल के अधीक्षक का कहना है कि अभी बिहार में ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा नहीं है लेकिन इसकी संभावना को देखते हुए अस्पताल के मदर एंड चाइल्ड विभाग में 100 बेड की व्यवस्था की गई है.
उन्होंने बताया कि सभी वार्ड में लगा बेड ऑक्सीजन से लैस और हाईटेक है, जो संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए प्रयाप्त है. लिक्यूड ऑक्सीजल टैंक की भी व्यवस्था है जो ऑक्सीजन मात्रा में कमी होने पर टैंक द्वारा आसानी से उपलब्ध कराया जा सकेगा. वहीं अधीक्षक ने लोगों से अपील किया है की मास्क, सोशल डिस्टेंस और सेनेटाइजर का प्रयोग करे और संक्रमण से बचे.