गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत
31-Jul-2020 05:31 PM
PATNA: अमहरा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल(एनएसएमसीएच) से कोरोना संक्रमित एक मरीज को ठीक होने के बाद शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया. मरीज का नाम मधु देवी(50 वर्ष) है. वो 26 जुलाई को भर्ती हुई थीं. उन्हें बुखार, सांस लेने में तकलीफ थी. जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव निकली. जिसके बाद उन्हें एनएसएमसीएच में भर्ती कराया गया था.
मधु देवी आरएमएस कॉलोनी कंकड़बाग की रहने वाली हैं. अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए हर जरूरी संसाधन यहां मौजूद है. 100 बेड सिर्फ कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए आरक्षित किए गए हैं. 30 आईसीयू बेड है. वहीं पांच वेंटिलेटर भी है. अभी दो मरीज वेंटिलेटर पर हैं. ऑक्सीजन सपोर्ट भी उपलब्ध कराया जा रहा है। अभी तक अस्पताल में 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हो चुके हैं.
शुक्रवार को भी चार मरीज भर्ती हुए. 13 मरीज अभी एडमिट हैं. यहां दिन रात आपातकालीन सेवा दी जा रही है. गौरतलब है कि एनएसएमसीएच में पटना के मशहूर और अनुभवी डॉक्टर कार्यरत हैं. वहीं, प्रशिक्षित मेडिकल और नर्सिंग स्टॉफ भी पर्याप्त संख्या में यहां अपनी सेवा दे रहे हैं.