Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
06-Jul-2020 12:40 PM
PATNA : बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे अपने खास और अलग अंदाज के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने अब नून रोटी खाकर बिहार में कानून का राज बरकरार रखने का फैसला किया है। बीजेपी गुप्तेश्वर पांडे पश्चिम चंपारण के एक गांव में पहुंचे जहां वह नून रोटी खाते नजर आए।
दरअसल डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे आज सुबह अचानक से पश्चिम चंपारण के गौनाहा स्थित कटरा गांव पहुंचे। डीजीपी का स्वागत गांव के लोगों ने जमकर किया। इस गांव की खासियत यह है कि आजादी के बाद से आज तक के यहां पुलिस में कोई कंप्लेंट दर्ज नहीं की गई ना तो थाने में कोई एफ आई आर दर्ज है और ना ही कोर्ट में कोई केस। इस गांव में पहुंचकर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे गदगद नजर आए और उन्होंने स्थानीय लोगों के बीच बैठकर पहले जाता भी चलाया बाद में डीजीपी रोटी नमक और मिर्च लेकर उसका स्वाद भी चखते नजर आए।
आधा घंटे के दौरे में डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने गांव में घूम-घूम कर जायजा लिया। इस दौरान वे हरिनारायण महतो की पत्नी चंपा देवी के घर गये। उनके मिट्टी के घर की खूब तारीफ करते हुए उन्होनें कहा कि यह मिट्टी का होते हुए भी काफी साफ-सुथरा है। इससे बीमारी दूर रहेगी। इसके बाद उन्होनें घर के अंदर रखी चक्की(जाता) देखा तो उसे बिना चलाए नहीं रह सकें। इसके बाद घरवालों के आग्रह पर डीजीपी ने रोटी नमक-मिर्च के साथ खूब स्वाद लेकर खाया। गांव के मुखिया सुनील कुमार गढ़वाल ने बताया कि डीजीपी गुप्तेशव्र पांडेय में अपने इस संक्षिप्त दौरे में गांव में घूम-घूम कर लोगों से बात की।