ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / नियोजित शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द होगी पूरी, विधानसभा में सरकार का एलान.....

नियोजित शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द होगी पूरी, विधानसभा में सरकार का एलान.. हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील की गई

23-Feb-2021 11:11 AM

PATNA : बिहार में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से उठाए जा रहे कदमों की जानकारी आज बिहार विधानसभा में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दी. दरअसल आरजेडी के विधायक समीर कुमार महासेठ में प्रश्नोत्तर काल में इस मामले को उठाया था कि राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया कब पूरी हो जाएगी और राज्य के अंदर शिक्षा की मौजूदा स्थिति क्या है. इसके जवाब में विजय कुमार चौधरी ने विस्तृत जवाब देते हुए कहा कि छठे चरण की नियोजन प्रक्रिया को पूरा करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार सरकार योजना बनाकर काम कर रही है. नियोजन प्रक्रिया में हाईकोर्ट की तरफ से रोक लगाए जाने के बाद सरकार ने इस फैसले के खिलाफ  अपील करते हुए नियोजन की प्रक्रिया को जारी रखने के लिए अनुमति मांगी है. राज्य के अंदर लगातार अतिथि शिक्षकों की सेवाएं भी ली जा रही हैं.

कई विद्यालयों को उत्क्रमित किया गया है, जबकि नए विश्वविद्यालयों की भी स्थापना की जा रही है. शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राज्य में नए पुस्तकालय की भी स्थापना की जा रही है. समीर कुमार महासेठ के सवाल पर विजय कुमार चौधरी ने जितने भी अच्छे तरीके से जवाब दिया उसके बाद विपक्ष के पास भी कहने को बहुत कुछ भी नहीं रहा.