ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू

Home / bihar / नेपाल से किडनैप हुए 2 बच्चे,अपहर्ताओं के चंगुल से निकलकर जक्कनपुर थाने पहुंचे

नेपाल से किडनैप हुए 2 बच्चे,अपहर्ताओं के चंगुल से निकलकर जक्कनपुर थाने पहुंचे

11-Jan-2021 07:26 AM

PATNA : नेपाल के वीरगंज से 2 बच्चों को अपराधियों ने किडनैप कर लिया था. अपहर्ताओं ने जिन बच्चों को किडनैप किया उनमें वीरगंज के एक कारोबारी का बेटा भी शामिल था. नेपाल से किडनैपिंग के बाद इन दोनों बच्चों को अपराधी पटना के मीठापुर के बस स्टैंड लेकर आए . इन दोनों बच्चों की किस्मत अच्छी निकली और रविवार को अपहर्ताओं के चंगुल से निकलकर यह बच्चे जक्कनपुर थाने जा पहुंचे.

 रविवार की देर शाम जक्कनपुर थाने पहुंचकर बच्चों ने आपबीती सुनाई. शनिवार की दोपहर कोचिंग जाने के क्रम में इन दोनों बच्चों को अपराधियों ने बेहोशी की दवा सुंघाकर किडनैप कर लिया था. दोनों को साइकिल के साथ-साथ पिकअप वैन में अपहर्ताओं ने उठा लिया और उसके बाद उन्हें वीरगंज से पटना लेकर आए. मीठापुर बस स्टैंड पर पहुंच किडनैपर जब खाना खाने लगे तब किसी तरह यह दोनों बच्चे उनके चंगुल से निकल गए. लोगों से पूछते पूछते यह जक्कनपुर थाना जा पहुंचे. पटना पुलिस ने तत्काल इसकी जानकारी वीरगंज पुलिस को दी और अब दोनों बच्चों को लेने के लिए परिजन पटना आ रहे हैं.

पुलिस से इस मामले में अपराधियों की पहचान करने के लिए बच्चों के बताए लोकेशन के आधार पर सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है. मीरगंज के रहने वाले 13 साल और 14 साल के दोनों बच्चे छठी क्लास में पढ़ते हैं. एक कारोबारी का पुत्र है जबकि दूसरे के पिता नौकरी करते हैं. इन दोनों पर अब तक बेहोशी की दवा का असर है इसलिए बहुत जानकारियां साझा नहीं कर पाए हैं.