gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार...
24-Dec-2020 07:47 AM
PATNA : नए साल में राजधानी के पार्क में घूमना महंगा हो जाएगा. 1 जनवरी से पार्कों में घूमने के लिए अब आपको पहले से ज्यादा शुल्क देना होगा. पटना के पांच पार्कों में नई दरें 1 जनवरी से लागू हो जाएंगी. इसके लिए राष्ट्रीय संत निर्धारण समिति ने भी अपनी सहमति दे दी है. नई दरें लागू होने के बाद अब पटना वासियों को पहले से ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी.
राजधानी के कुल 5 पार्कों के टिकट के दाम दोगुने हो जाएंगे. पिछले कई दिनों से इसकी तैयारी चल रही थी. पटना के कंकड़बाग स्थित शिवाजी पार्क, जोगीपुर स्थित अमृत योजना पार्क, शहीद वीर कुंवर सिंह आज़ादी पार्क के शुल्क में बदलाव किया गया है. यहां मॉर्निंग पास के लिए निर्धारित प्रवेश शुल्क में भी बदलाव किए गए हैं, साथ ही साथ पार्क के अंदर नई सुविधाओं के लिए नई दरें भी लागू की गई है.
पटना पार्क प्रमंडल के डीएफओ शशि कांत के मुताबिक इन दरों को राष्ट्रीय शुल्क निर्धारण समिति ने अप्रूव किया है. शहीद वीर कुंवर सिंह पार्क में अब मॉर्निंग वाकर को प्रतिदिन 5 रुपये देने होंगे. मासिक शुल्क 100, तिमाही ढाई सौ रुपए, अर्धवार्षिक शुल्क ₹500 और वार्षिक शुल्क ₹1000 देना होगा.
इसी तरह अमृत योजना पार्क में 1 जनवरी को प्रवेश के लिए 20 रुपये देने होंगे. बच्चों के लिए 1 जनवरी का प्रवेश शुल्क 10 रुपये होगा. इस पार्क में मासिक 200 त्रैमासिक पास के लिए 400, अर्धवार्षिक के लिए 600 और वार्षिक पास के लिए 1000 देने होंगे.