ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा बिहार में बड़ा फैसला! सरकार ने इन अफसर और कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगा दी रोक, अब 2027 तक नहीं होगा तबादला; जानें पूरा अपडेट BIHAR NEWS : पटना समेत बिहार में बुधवार को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, हवा की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल

Home / bihar / नए साल में उपभोक्ताओं को झटका देगी बिजली, कंपनियों ने 10 फिसदी महंगी...

नए साल में उपभोक्ताओं को झटका देगी बिजली, कंपनियों ने 10 फिसदी महंगी बिजली का प्रस्ताव बनाया

23-Dec-2020 07:09 AM

PATNA : नए साल में बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को झटका लग सकता है। बिजली कंपनियों ने नए साल में 10 फीसदी बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। साउथ बिहार और नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बिजली की दर में 10 फ़ीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है और इस प्रस्ताव को इस सप्ताह के अंत तक राज्य विद्युत विनियामक आयोग को सौंपने की तैयारी है। लंबे अरसे से फायदे में रहने वाली बिजली कंपनियों को फिलहाल 15 फ़ीसदी घाटे का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस मार्च से लेकर जून महीने तक के बीच कम बिलिंग होने की वजह से कंपनियों के राजस्व पर बुरा प्रभाव पड़ा है। 


हालांकि अभी भी बिहार राज्य विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष और एक अन्य सदस्य ने अपने कामकाज को नहीं संभाला है। आयोग के अध्यक्ष और सदस्य का राजभवन में शपथ ग्रहण नहीं हो सका है। इसलिए फिलहाल आयोग पूरी तरीके से काम नहीं कर पा रहा। बिजली कंपनियों की मुश्किल यह है कि ऐसे में वह आयोग को प्रस्ताव देने और आगे की कार्रवाई में परेशानी महसूस कर रही है। बिजली कंपनियों को बीते 15 नवंबर तक ही प्रस्ताव आयोग के सामने जमा करना था लेकिन अब तक यह संभव नहीं हो पाया है।


बिहार में फिलहाल बिजली दरों की बात करें तो शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को 0 से 100 यूनिट के लिए सब्सिडी मिलने के बाद 4.22 रुपये प्रति यूनिट का भुगतान करना होता है। जबकि 101 से 200 यूनिट के लिए 5.02 रुपये प्रति यूनिट 201 से 300 यूनिट के लिए 5.87 रुपए प्रति यूनिट और 300 यूनिट से ऊपर के लिए 6.67 रुपए प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होता है। शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को 40 रुपये प्रति किलो वाट का फिक्स चार्ज भी देना पड़ता है।