जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय
01-Apr-2026 07:06 PM
By First Bihar
NAWADA: गन्ना उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव सह जिला प्रभारी सचिव, नवादा, के. सेंथिल कुमार, भा.प्र.से. ने बुधवार को नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड अंतर्गत मौजा मकनपुर में चीनी मिल स्थापना हेतु प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने संबंधित भूमि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एडीएम, एसडीएम, सहायक ईखायुक्त वेदव्रत कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
दरअसल राज्य सरकार द्वारा बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः चालू कराने के साथ-साथ 25 नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड के मकनपुर मौजा में लगभग 100 एकड़ उपयुक्त भूमि का चयन एवं चिन्हीकरण किया गया है।
बंद चीनी मिलों के पुनर्जीवन की कवायद तेज
मकनपुर एवं इसके आसपास का क्षेत्र गन्ना खेती के लिए अत्यंत अनुकूल माना जाता है। यहां की उपजाऊ भूमि एवं सुदृढ़ सिंचाई व्यवस्था उच्च गुणवत्ता वाले गन्ना उत्पादन के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करती है। साथ ही चयनित स्थल तक बेहतर संपर्क मार्ग उपलब्ध होने से आवागमन भी सुगम रहेगा। क्षेत्र में वर्ष 1993 से बंद पड़ी चीनी मिल के पुनः संचालन एवं नई मिल की स्थापना की संभावना से स्थानीय किसानों में उत्साह का माहौल है। इससे न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।
चीनी मिल परियोजना से किसानों में उत्साह
अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में गन्ना उत्पादन बढ़ाने हेतु किसानों को जागरूक एवं प्रेरित किया जाए, ताकि प्रस्तावित मिल को पर्याप्त मात्रा में गन्ना उपलब्ध हो सके। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती करें।
जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि गन्ना विकास के लिए जमीनी स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है तथा वारिसलीगंज में शीघ्र ही गन्ना विकास से संबंधित एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। परियोजना को शीघ्र मूर्त रूप देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।